Mata paneer and rumali roti recipe in hindi(step by step matar paneer and rumali roti recipe in hindi)
मटर पनीर प्रमुख इंडियन रेेसिपी मे से एक है। इसे सभी लोग खाना पसंद करते है। शादी,पार्टियों का खाना तो इसके बिना अधूरा रहता है।मटर पनीर स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत लाभदायक है।आप इसे घर मे कभी भी बनाकर इसका लुफ्त उठा सकते हैं। तो आइए शुरु करते हैं मटर पनीर की स्वादिष्ट रेसिपी।
आवश्यक सामग्री-
पनीर-250g
मटर-250g
प्याज-2
लहसुन-4-5
टमाटर-2
तेज पत्ता-2
दालचीनी-1टुकडा
जीरा-आधा छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर-आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर-आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला-आधा छोटा चम्मच
कसूरी मैथी-आधा छोटा चम्मच
नमक-स्वादानुसार
तेल-2चम्मच
विधि -
1)सबसे पहले एक पैन मे तेल गरम करें। इसमें जीरा ,तेज पत्ता, दाल चीनी डाले।
2)अब कढ़ाई मे लहसुन,प्याज, डाले।। 2-3 मिनट बाद इसमें
टमाटर काट कर डाले।
3) 4-5 मिनट तक इसे पकने दें। अब इसे एक मिक्सर जार मे डाले ,व इसे पीस लें।
4)अब एक कढाई मे तेल गरम करें।अब इसमे प्याज, टमाटर का
पेस्ट डाले। 3-4मिनट तक पकाऐ।
5)अब इसमे पानी डालें। 2मिनट तक उबलने दें।
6)अब इसमें मटर के दाने डाले तथा 10मिनट तक पकने देंँ।पानी की consistency आप अपने हिसाब से रख सकती हैैं।
7)10मिनट बाद इसमें पनीर के टुकड़े डालें।अब इसमे नमक डाले,
गर्म मसाला डाले व कसूरी मैथी डाले।2-3मिनट तक पकाऐ।
8)लीजिये तैयार है आपकी मटर पनीर की रेसिपी।आप इसे गरमागरम नान,रोटी, पराठा या पुलाव के साथ परोसें,मजा आ जायेगा।
Rumali roti recipe in hindi
(Step by step rumali roti recipe)
आवश्यक सामग्री
मैदा- 250g
दूध-250g
पानी-1कप
नमक-1चम्मच
विधि-
1)सबसे पहले मैदे मे थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर गूथ ले।
याद रहे दूध थोड़ा-थोड़ा करके ही डालना है।
2)अब इसे 10 मिनट तक सूती कपड़ें से ढ़क दें।
3)10 मिनट बाद इसकी छोटी-छोटी लोइयाँ बनाकर ,जितना पतला हो सके उतना, पतला बेले,ध्यान रहे रोटी फटने न पाए।
4) अब एक कढाई ले ,तथा इसे गैस पर उल्टा करके ख दें।
5)जब कढाई गर्म हो जाए तो नमक मिले हुए पानी की कुछ बूंदे
डालें,तथा सूती कपड़ें से पोंछ दें।
6)अब रोटी को बेलन की सहायता से बेलन पर रोल बनाकर लपेट लें।
7)अब इस बेलन को सावधानी से कढ़ाई पर खोलेंं।
8)4-5secपकने पर इसे पलट दें।
9)तथा दूसरी तरफ भी सूती कपड़ें की सहायता से दबादबा कर सेके।
10)अब इसे फोल्ड करे,तथा गरमागरम, किसी भी सब्जी या दाल के साथ सर्व करें।


0 comments:
Post a Comment