Paneer curry masala and tava naan recipe in hindi
पनीर करी मसाला एक इंडियन रेसिपी है ,जो कि खाने मे बहुत ही
स्वादिष्ट होती है।यह पनीर की एक ऐसी रेसिपी है जो सभी को पसंद आती है।आप इसे कभी भी बना कर खा सकते है साथ मै आज आपसे तवा नान की भी रेसिपी share कर रही हूँ, जो कि पनीर मसाला के साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। तो आइए शुरू करते है पनीर करी मसाला तथा तवा नान की रेेसिपी।
Paneer curry masala recipe in hindi(step by step paneer curry masala recipe)
![]() |
| पनीर करी मसाला |
आवश्यक सामग्री
1)पनीर-250g
2)बेसन-आधा चम्मच बेसन
3)दही-1कप
4)टमाटर-2
5)अदरक-1इंच
6)हरी मिर्च-2
7)लाल मिर्च पाउडर-1चम्मच
8)हींग-1पिंच
9)जीरा-आधा छोटा चम्मच
10)1तेज पत्ता
11)2लौग
12)2हरी इलाइची
13)देगी मिर्च पाउडर-1चम्मच
14)धनिया पाउडर-1चम्मच
15)हल्दी, पाउडर-आधा चम्मच
16)नमक-स्वादानुसार
17)कसूरी मैथी-आधा चम्मच
18)गरम मसाला-1चम्मच
19)क्रीम-2चम्मच
3)दही-1कप
4)टमाटर-2
5)अदरक-1इंच
6)हरी मिर्च-2
7)लाल मिर्च पाउडर-1चम्मच
8)हींग-1पिंच
9)जीरा-आधा छोटा चम्मच
10)1तेज पत्ता
11)2लौग
12)2हरी इलाइची
13)देगी मिर्च पाउडर-1चम्मच
14)धनिया पाउडर-1चम्मच
15)हल्दी, पाउडर-आधा चम्मच
16)नमक-स्वादानुसार
17)कसूरी मैथी-आधा चम्मच
18)गरम मसाला-1चम्मच
19)क्रीम-2चम्मच
विधि-
1)सबसे पहले पनीर लें ,इसे छोटे-छोटे टुकड़ों मे काट ले अब इसमें
नमक व लाल मिर्च पाउडर मिलाकर रख दे।
2)अब एक पैन ले ,इसमें बेसन डालकर भूने।
3)अब एक बाँउल ले इसमें 3चम्मच दही ले इसमें भुना हुआ बेसन डाले, तथा नमक व लाल मिर्च डालकर,तथा अच्छे से इसे फेेंटे।
4)अब इस मिक्सर मे आधा कप पानी डाले, तथा इसे अच्छे से मिक्स करें।
5)अब इसमे पनीर के pieces डाले।जिससे पनीर पर बेसन की
हल्की सी परत चढ़ जाए।
6)अब एक पैन मे एक चम्मच oil ले ।पनीर के pieces डाले।
1मिनट तक इसे पकाएं।
7)अब टमाटर, अदरक का टुकड़ा तथा हरी मिर्च को मिक्सर मे डालकर पेस्ट बना लें।
8)अब एक पैन मे तेल गर्म करें।इसमें हींग,जीरा, तेज पत्ता, लौग, हरी इलाइची, डालकर 1मिनट तक भूनें।
9)अब इसमे देगी मिर्च, धनिया पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर नमक डाले व कुछ देर तक इसे पकाएं।
10)अब इसमे बचा हुआ दही व बेसन का पेस्ट डाले।यदि आप इसे
कुछ देर से सर्व करने वाले हैं तो, आधा कप पानी और डाल दें।
क्योंकि ज्यादा देर तक रखें रहने पर बेसन गाढा हो जाता है।
11)अब इसमे कसूरी मैथी,गरम मसाला, पनीर डाले।
तथा अब इसमे क्रीम भी डाल दें।
12)अब इसमे हरी मिर्च डालकर 2-3मिनट तक पकाएं।
13)लीजिये तैयार है आपकी पनीर करी मसाला, आप इसे किसी
भी नान,रोटी तथा पराठा के साथ सर्व कर सकते हैँ।
Tava naan recipe in hindi
(Step by step tava naan recipe)
आवश्यक सामग्री
मैदा-2 कप
दही-आधा कप
चीनी -1चम्मच
नमक-आधा चम्मच
तेल-1चम्मच
बेकिंग सोडा-आधा चम्मच
पानी
विधि
1)सबसे पहले मैदे मे दही, नमक, चीनी, बेकिग सोडा व तेल डालकर आटा लगा ले।
2)अब इसे ढककर लगभग 2 घंटों के लिए रख दे।
3) 2घंटे बाद इस आटे की लोइयाँ बनाकर,oval या गोल शेप मे
बेल लें।
4)अब नान की एक side पानी लगा ले।
5)अब तवा गर्म करें तथा जिस side पानी लगा है, उसे तवे पर डाले।
6)जब नीचे की side अच्छे से सिक जाए तब तवे को उठाकर
उल्टा करके डायरेक्ट गैस पर सेकें।
7)जब नान सिक जाए तो इसमें घी लगाकर गरमागरम सर्व करें।


0 comments:
Post a Comment